अगर आप भी एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2015 - 05:45 AM (IST)

नारनौंद(श्यामसुंदर): नारनौंद में जींद रोड पर स्थित केनरा बैंक के ए.टी.एम. से अज्ञात चोरों द्वारा ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसमें से 99,000 रुपए उड़ा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया।पुलिस को दी जानकारी में ए.टी.एम. मालिक मास्टर सुंदर ने बताया की 21 मई को मेरा बेटा गौरव जींद रोड पर स्थित केनरा बैंक के ए.टी.एम. से 5,000 रुपए निकलवाने के लिए गया था। उस समय ए.टी.एम. में 2 अन्य युवक भी वहां खड़े थे। जब मेरा बेटा गौरव पैसे निकाल रहा था तो उसने पास वाले युवकों से पैसे निकालने में मदद ली तो उन्होंने उसे 5000 रुपए देते हुए ए.टी.एम. बदल लिया।

उसके बाद दोनों युवकों ने ए.टी.एम. से उसी रात को 11 बजकर 35 मिनट पर उस खाते से 25,000 उसके एक मिनट बाद 9000 के साथ ही 15,000 रुपए निकाले। उसके बाद उन्होंने रात के 12 बजे उस खाते से 50,000 रुपए रूड़की के पी.एन.बी. बैंक के मंजीत पुत्र रीछपाल के खाते में तबदील करवाने का काम किया। बैंक के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी मिलने के साथ ही रूड़की के पी.एन.बी. बैंक की शाखा से बात करते हुएमंजीत पुत्र रीछपाल के खाते को शील करवा दिया। 

पुलिस ने ए.टी.एम. मालिक मास्टर सुंदर के दिए बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश आरंभ कर दी। बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज व रूड़की के पी.एन.बी. बैंक की शाखा की मदद से जल्द चोरों को पकड़ा जा सकता है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News