बद्रीनाथ मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन, 4000 से अधिक यात्री फंसे!

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2015 - 04:25 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में पवित्र तीर्थस्थल बद्रीनाथ के रास्ते पर जबरदस्त भूस्खलन होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की वजह से 4000 से अधिक यात्रियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही भूस्खलन से करीब 300 मीटर लंबी सड़क टूट गई है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चमोली में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिसके बाद बद्रीनाथ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। अधिकारी के अनुसार यात्रियों को मार्ग पर फंसने से बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए ऐसा किया गया। हालांकि अधिकारी राजमार्ग से मलबा हटाने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन में काफी बड़ी चट्टानें खिसक कर राजमार्ग पर आ गई हैं, जिन्हें तोडने के लिए ड्रिलिंग और विस्फोट की मदद लेनी पड़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News