‘दुल्हन’ के रूप में बेची शादीशुदा महिला और...

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2015 - 09:26 AM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला को दुल्हन के रूप में बेचकर उसकी फिर से शादी कराने के आरोप में एक दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने नेहरू नगर क्षेत्र की 35 वर्षीय विवाहिता को करीब 4 साल पहले कथित तौर पर अगवा किया था। उन्होंने उसे दुल्हन के रूप में राजस्थान के नागौर जिले के कैलाश जाट (35) को 50,000 रुपए में बेच दिया। 

जाट ने इस महिला से शादी की और उसे कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जाट से शादी के करीब 4 साल बाद वह उसके चंगुल से किसी तरह भाग निकली और हाल ही में इंदौर पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले में जाट और एक अन्य महिला फिलहाल फरार हैं। लेकिन हमें पता चला है कि विवाहिता को दुल्हन के रूप में जाट को बेचने में इस महिला की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि मानव तस्करी की इस वारदात को किसी बड़े गिरोह ने अंजाम दिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News