Watch Pics: खराब कार को बीच सड़क पर लेटकर ठीक करने लगी लड़की

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2015 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्ली; लड़का-लड़की की बराबरी की बात करने वाले इस समाज में भेदभाव सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी करते है। अब इन तस्वीरों को ही देख लो। तस्वीरों में कार खराब होने पर लड़की खुद कार ठीक कर रही है और सभी  उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। यह बात तो साफ है कि अगर किसी लड़के की कार खराब हो जाए तो शायद कोई उसकी मदद को न आए लेकिन लड़की को देख सब उसकी मदद को चल दिए।
 
यह तस्वीरें एक प्रेंक है, जिसको लड़के ने ही लड़की का रूप धार कर अंजाम दिया और लड़कों के साथ होते भेदभाव को सबके सामने लाया है। लड़के नेे शॉर्ट ड्रेस पहनी और लड़की की तरह ही ड्रेसअप हो गया। पैरों के बालों को छिपाने के लिए उसने स्टॉक‌िंग्स भी पहन ली। मेकअप भी बाकायदा पार्लर जाकर लड़कियों जैसा करवा लिया। सड़क के दूसरे तरफ लड़के ने खूफिया कैमरा लगाया और लोगों के रिऐक्‍शन को नोटिस करने लगा। हैरत की बात है कि सड़क से गुजरता हुआ एक भी ऐसा शख्स नहीं था जो उसकी मदद को नहीं आया। कोई रूक के पूछने लगा-मैडम सब ठीक तो है ना तो कोई आगे जाने के बाद वापस मुड़ कर देखने लगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News