महिला के बैंग में मिले सामान से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2015 - 07:57 PM (IST)

नई दिल्ली: मेट्रो में यात्रा करने के दौरान आपत्तिजनक चीजों को ले जाना वर्जित है। इस चेतावनी के बावजूद महिला ने अपने साथ चाकू रख लिया और मेट्रो में जाने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। चेकिंग के दौरान महिला के बैग से चाकू मिलने से सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इस पर महिला बिफर गई और सुरक्षाकर्मियों से जमकर नोकझोंक की। महिला ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। हालांकि पुलिस ने महिला को शांत कर रवाना किया।
 
वैशाली निवासी वंदना अपनी एक सहेली के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को कौशांबी मेट्रो स्टेशन से निर्माण विहार जा रही थीं। कौशांबी स्टेशन पर एंट्री पर चेकिंग के दौरान उन्होंने बैग स्कैनर पर रखा तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बैग में से फल काटने वाली छुरी निकली। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने चाकू वहीं छोड़कर अंदर जाने को कहा। उधर, महिला ने आरोप लगाया कि उनसे पहले एक युवक खुरपी लेकर अंदर गया। मगर सुरक्षाकर्मियों ने उसे जाने दिया। उसके फल काटने वाले चाकू को रोका जा रहा है।
 
 महिला ने सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया। महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही, दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News