जज्बे को सलाम , मिलेगा पद्म श्री
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2015 - 11:47 PM (IST)

नई दिल्ली: दक्षिण राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के राज सोनी परिवार के 16 सदस्यों ने वर्षो पुरानी अनूठी थेवा कला को आज भी जीवित रखा है, थेवा एक ऐसी कला है जिसमें शीशे के ऊपर पतले धागे से बेहतरीन उभारदार नक्काशी की जाती है। बुधवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नई दिल्ली में दक्षिण राजस्थान के थेवा कलाकार महेश राज सोनी को उनके इस ऐतिहासिक विरासत को जीवित रखने के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में महेश को यह सम्मान दिया जाएगा।
महेश राज को यह पुरस्कार करीब चार सौ साल पुरानी शीशे पर सोने की नक्काशी और कलाकृत्तियां उकेरने की विश्व प्रसिद्ध थेवा कला को संरक्षित करने के लिए दिया जाएगा। यह एक गर्व की बात है कि राजसोनी परिवार के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय पुरस्कारों और राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। परिवार के आठ सदस्य पद्मश्री के लिए नामित हुए हैं। इनमें महेश राज सोनी भी शामिल हैं।