Whatsapp ग्रुप पर दरोगा ने पोस्ट की पोर्न क्लिप!

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2015 - 08:22 PM (IST)

बदांयू: उत्तर प्रदेश के बदांयू में एक दरोगा के मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप ग्रुप में पोर्न क्लिप पोस्ट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोर्न क्लिप सामने आने पर ग्रुप में सामिल लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। विरोध पर सफाई देते हुए दरोगा ने कहा है कि गलती से क्लिप पोस्ट हुई है। 
 
आपको बता दें कि बदायूं में कुछ लोगों ने मिलकर एक वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप में एसपी, डीआईजी, विधायक, सांसद और अन्य कई लोग भी जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में शामिल अलापुर पुलिस स्टेशन के एक दरोगा के मोबाइल नंबर से ग्रुप में पोर्न विडियो क्लिप पोस्ट आई देख ग्रुप मेंबर सन्न रह गए। इसके फौरन बाद दरोगा ने माफी मांगते हुए इसे अपने बेटे की शरारत बताया। एसपी सौमित्र यादव द्वारा इस मामले की जांच के आदेश दिया गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News