कभी माधुरी दीक्षित के प्रशंसक थे अटल जी

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2015 - 07:01 PM (IST)

इंदौर: देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कभी फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक रहे है। जिस समय माधुरी दीक्षित का दौर था तब वे उनकी प्रत्येक फिल्म देखना बेहद पसंद करते थे। 
 
इंदौर निवासी वाजपेई के बड़े भाई सदाबिहारी वाजपेई की बेटी माया दीक्षित ने आज यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि वे जब अकेले होते थे तो या तो वे लेखन में व्यस्त रहते थे या फिर माधुरी दीक्षित की फिल्में देखा करते थे। उनका कहना है कि अटल जी पहले से ही देशवासियो के लिए भारत रत्न थे। उन्होंने कहा यदि यह सम्मान उन्हें स्वस्थ रहते मिलता तो वे सम्मान का अनुभव कर पाते। 
 
उन्होंने सम्मान दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वाजपेयी के अस्वस्थ होने के कारण उनके साथ इसकी खुशी नहीं मना पाने का उन्हें दुख भी है। दीक्षित ने कहा अंतत देशवासियो के दिल में पूर्व से भारत रत्न की तरह स्थापित अटल जी को भारत रत्न दिया जाना मेरी नजर में अब औपचारिकता भर है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News