बलात्कारी को गधे पर बैठाकर पहनाया चपलों का हार!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2015 - 05:44 PM (IST)

अहमदनगर: अलग जाति की लड़की के साथ प्रेम करने के कारण पिछले सप्ताह सजा के तौर पर जिस 19 साल के युवक को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर गधे पर घुमाया गया था उसके खिलाफ लड़की की ओर से बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई है।’ 

शहर के भिंगर कैंप थाना के पुलिस इंस्पेक्टर गोरख गनगुरदे ने बताया ‘कल रात 15 वर्षीय लड़की ने शुभम भरदिया के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। हमने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया है।’  

इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की ने लड़के पर बार-बार बलात्कार करने और इस कृत्य की वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिछले शुक्रवार को अहमदनगर जिले के वामबोरी गांव में शुभम को कथित रूप से निर्वस्त्र कर गधे पर बैठा कर घुमाया गया था।

ग्रामीणों ने उसके गले में चप्पलों की एक माला डाल रखी थी और उसके परिवार के सदस्यों की भी पिटाई की। गनगुरडे ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक किसी अन्य जाति की एक लड़की से प्रेम करता था और ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News