बिहार: पूर्व CM राम सुन्दर दास का निधन

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2015 - 02:29 PM (IST)

रांची: झारखंड में विभिन्न दलों के नेताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक सुलझे हुए नेता थे और उनकी कमी हमेशा खलेगी।
 
 राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री सरयु रॉय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रॉय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद तिलक धारी सिंह एवं लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बिरेन्द्र प्रधान समेत अन्य नेताओं ने दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News