चीन से भारत को बचाने के मकसद से मोदी करेंगे हिन्द महासागरीय यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2015 - 08:11 PM (IST)

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार हिन्द महासागरीय देशों की यात्रा की शुरुआत दस मार्च को सुरम्य सैरगाह सेशल्स से होगी। प्रधानमंत्री इसके बाद मॉरीशस, श्रीलंका एवं मॉलदीव भी जाएंगे। मोदी की इस यात्रा का कूटनीतिक मकसद चीन की भारत को घेरने की उसकी चर्चित च्च्स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’’ की रणनीति को तोडऩा है।  मोदी भारत से 1500 किलोमीटर दूर 115 द्वीपों में बिखरे सेशल्स के बाद मॉरीशस पहुंचेगें। प्रधानमंत्री का अंतिम पड़ाव मॉलदीव होगा।
 
इस यात्रा में श्रीलंका सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा, जहां मोदी श्रीलंका की सरकार के साथ उत्तरी तमिल बहुल हिस्से में पुनर्निर्माण की परियोजनाओं में भारतीय हिस्सेदारी की समीक्षा करेगे और तमिलों के देश में मेल-मिलाप की प्रक्रिया को गति देेने के बारे में बातचीत करेंगे।  उनकी यात्रा के दौरान मॉलदीव में भी विकास परियोजनाओं में सहयोग की नई घोषणाएं की जा सकती हैं

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News