अमरीकी महिला चीख-चीख कर बोली, मेरे साथ रेप हुआ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 01:44 PM (IST)

लखनऊ: कैलीफोर्निया से ब्रज दर्शन करने आई एक विदेशी महिला से रेप होने की आंशका जताई जा रही है। जानकारी मुताबिक कैलीफोर्निया निवासी महिला वृंदावन में 26 फरवरी को वृंदावन आई थीं। वह यहां चैतन्य विहार स्थित यशोदा कृष्णधाम गेस्ट हाउस में ठहरीं। गेस्ट हाउस के मैनेजर महेश बघेल ने पुलिस को सूचना दी कि महिला श्रद्धालु 27 फरवरी सुबह से गायब है। जिसके बाद पुलिस तुंरत हरकत में आई और उन्होंने महिला को तलाश करना शुरु कर दिया। पुलिस को वह महिला चैतन्य विहार में बदहवास हालत में मिली।

 महिला के शरीर पर कईं चोटे के निशान पाए गए। पांच दिनों तक कहां रही, इस बारे में महिला ठीक-ठीक नहीं बता पाई। महिला चीख-चीख कर कह रही थी-ही रेप्ड मी। ही वांट टू फिनिश्ड मी। होश पर आने के बाद महिला ने बताया कि मुझे एक कंठी वाले बाबा ने बहुत मारा। महिला का आरोप था कि उसके साथ रेप हुआ है। महिला काफी डरी हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके चलते रेप की आशंका पर पुलिस महिला का मेडीकल कराने की बात कह रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी ऐसी किसी बात से इनकार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News