अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2015 - 11:55 PM (IST)

नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस ने उत्तप्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में फैले एक अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक सुराग मिलने के बाद 23 फरवरी को इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पता चला था कि बंदूक और कारतूस की तस्करी के लिए एक युगल बिहार से आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचने वाला है। पुलिस उपायुक्त :विशेष प्रकोष्ठ: संजीव कुमार यादव ने बताया, ‘‘एक ट्रैप किया गया और मोहम्मद रब्बानी (35) तथा चुन्नी बेगम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने दो अत्याधुनिक पिस्तौल और आयुध फैक्टरी निर्मित 7.65 एमएम के 900 कारतूस बरामद किए।’’ पूछताछ के दौरान पता चला कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है और अलग तरीके से अपनी गतिविधियां चलाता है।  इस मामले में आगे जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News