इंटरव्यू के दौरान ये गलती पड़ सकती है महंगी

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2015 - 07:50 PM (IST)

नई दिल्ली. साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कार लेने वाले से आंख मिलाकर बात नहीं करना सबसे बड़ी गलती है। एक सर्वेक्षण में  यह निष्कर्ष निकाला गया है। यह सर्वे करियरबिल्डर इंडिया ने किया है। इसके अनुसार साक्षात्कार करने वाले ‘पहले पांच मिनट में ही यह तय कर लेते हैं कि अमुक प्रत्याशी उनके यहां रोजगार के लिए उपयुक्त है या नहीं।
 
 सर्वेक्षण के अनुसार 91 प्रतिशत साक्षात्कार करने वाले पांच मिनट में ही प्रत्याशी की पात्रता तय कर लेते हैं।  इसके अनुसार 70 प्रतिशत नियोक्ताआें व कंपनियों का मानना है कि प्रत्याशी द्वारा आंख मिलाकर बात नहीं करना उसकी सबसे बड़ी कमी मानी जाती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News