मायके वालों बीवी नहीं भेजी तो मैं कर लूंगा इस पेड़ से खुदखुशी

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 11:34 PM (IST)

बिहार: लोगों के सिर कई तरह के भूत सवार होते है पर यहां पर एक पति के ऊपर अपनी बीवी का भूत सवार है। बीवी मायके गई तो पति पेड़ पर चढ़ा गया। ''फिल्म शोले'' का वह सीन तो आपको याद ही होगा जिसमें धर्मेंद पानी की टंकी पर चढ़कर खुदकुशी करने की धमकी देते हैं। बिहार के गया में भी कुछ ऐसा ही फिल्मी ड्रामा देखने को मिला जब सुमन नाम को नवविवाहित शख्स पेड़ पर चढ़ गया।

सुमन की पत्नी मायके आई हुई थी और उसने वहां एक और दिन रहने की इच्छा जाहिर की थी। सुमन अपनी पत्नी के घर के सामने एक पेड़ पर चढ़ गया। उसकी पत्नी का घर खगडिय़ा जिले में है। बात सिर्फ इतनी सी थी कि उसकी पत्नी को मायकों वालों ने एक और दिन रुकने के लिए कहा था। रस्म के मुताबिक लड़की शादी के बाद कुछ दिनों के लिए अपने माता-पिता के घर रुकी हुई थी।

जानकारी के अनुसार सुमन की पत्नी एक और दिन अपने मायके रुकना चाहती थी। इस बात से सुमन वह नाराज था। उसने अपनी पत्नी को रोका तो नहीं लेकिन अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। वह गुस्से में अपना होशोहवास खो बैठा है और एक पेड़ पर चढ़कर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। उसे कुछ लोगों ने उसे पेड़ पर चढ़े हुए देखा और पुलिस को इत्तला किया। पुलिस ने उसे नीचे उतरवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुमन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सुमन की फैमिली को इस बारे में बताया गया लेकिन उन्होंने इस बारे में कॉमेंट करने से मना कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News