हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 11 मार्च से होगा शुरू

Saturday, Feb 21, 2015 - 05:13 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 11 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और 10 अप्रैल को समाप्त होगा। इससे संबंधित एक अधिसूचना यहां राज्यपाल ने जारी की।

चार सप्ताह के सत्र में 22 बैठकें होंगी। वर्ष 2015-16 का बजट 18 मार्च को पेश किया जाएगा।

 
 
 
Advertising