नारायण सांई के खिलाफ उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2015 - 02:21 PM (IST)

अहमदाबाद: सूरत की दो बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम के बेटे नारायण सांई के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही चौंकाने वाला बयान दिया है। नारायण की पत्नी जानकी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि नारायण सांई साधिकाओं के साथ ओरल सेक्स करता था। पुलिस ने गुजरात हाईकोर्ट में नारायण सांई के खिलाफ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए थे, जिनमें से पत्नी जानकी का यह बयान भी शामिल है।

 

नारायण सांई की पत्नी ने बताया कि शादी होने के बाद वह मेरे साथ ज्यादा नहीं रहता था। साधिकाओं के साथ वह ज्यादा समय बिताता था, जिस वजह से वह काफी दु:खी थी। एक दिन उसने नारायण सांई को दो साधिकाओं के साथ ओरल सेक्स करते हुए देखा, तब दोनों के बीच तकरार हुई थी। इसके बाद वह इंदौर चली गई।


सूरत की साधिकाओं के बयान के अनुसार, नारायण सांई अपने आपकों भगवान श्रीकृष्ण समझता था। वह साधिकाओं को जंगल में ले जाकर लुका छिपी खेलता था। इसके बाद बांसुरी बजाकर साधिकाओं को उसे खोजने के लिए कहता था। जो भी साधिका उसे खोजती थी। उससे वह दुष्कर्म करता था। वह साधिकाओं को कहता था कि वे अप्सरा हैं और कृष्ण नारायण सांई की बात मानने पर उन्हें स्वर्ग में अवतार मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News