AAP कार्यकत्ताओं ने मेरे साथ बदसलूकी की: शाजिया इल्मी

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2015 - 01:18 PM (IST)

नई दिल्ली: बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकत्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के करावल नगर में आप कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ बदसलूकी की। शाजिया ने कहा कि मीडिया आप को ज्यादा तरजीह दे रही है। उन्होंने कहा कि नतीजे साफ कर देंगे कि जनता किसके साथ है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध के बीच मतदान आज सुबह 8 बजे शुरु हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। एक करोड़ 33 लाख नौ हजार 78 मतदाता आज मतदान कर 673 उम्मीदवारों का भाग्य पेटियों में बंद कर देंगे। वोटों की गिनती 10 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा के चुनाव पर देश की ही नहीं दुनियां की नजर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News