धरने की सरकार दिल्ली का विकास रोक देगी: अमित शाह

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 11:25 PM (IST)

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली के लोगों से ‘धरने की सरकार’ नहीं चुनने का आह्वान किया अन्यथा केंद्र राष्ट्रीय राजधानी का विकास नहीं कर पाएगा। शाह ने कहा कि यदि दिल्ली में भाजपा सत्ता में आयी तो पूरा शहर नयी दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।  

उन्होने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में एक रैली में कहा, ‘‘यदि मोदीजी शहर को विकसित करना चाहते हैं तो लोगों को उनका सहयोग करना चाहिए। लोगों को धरने की सरकार नहीं चुनना चाहिए अन्यथा केंद्र सरकार कोई विकास काम नहीं करवा पाएगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को कानूनी अमलीजामा पहनाने के लिए अध्यादेश लाएगी और यदि कोई सरकार विरोध प्रदर्शन करती है तो यह संभव नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम यातायात की समस्या हल करना चाहते हैं, हर झुग्गी वासी को उसी स्थान पर पक्का मकान देना चाहते हैं और यदि कोई सरकार, जो विरोध प्रदर्शन करती है, सत्ता में आ गयी तो क्या यह काम संभव होगा, यहां तक कि महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं की जा सकती। ’’  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News