कांग्रेसी उम्मीदवार के प्रचार वाहन से मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2015 - 06:23 AM (IST)

नई दिल्ली: चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी के प्रचार वाहन में देर रात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सैंट्रल जोन डी.सी.पी. परमादित्य ने बताया कि यह शव साहनी के प्रचार में लगे एक टैम्पो से बरामद हुआ। प्रारम्भिक जांच से ऐसा लगता है कि 29 वर्षीय इस युवक की मौत तबीयत खराब होने और ठंड लगने से हुई है। साहनी ने कहा कि उन्हें अभी जानकारी मिली है, पुलिस गंभीरता से जांच करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News