ISRO के नए अध्यक्ष बने किरण कुमार

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2015 - 01:55 AM (IST)

बेगलूरू: जाने माने वैज्ञानिक ए. एस. किरण कुमार ने आज इसरो के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। इस पद पर नियुक्ति के साथ ही उन्हें अंतरिक्ष विभाग और अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया है। कुमार की नियुक्ति पूर्व अध्यक्ष आर राधाकृष्णन के स्थान पर की गई है जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
 
कुमार को अंतरिक्ष विज्ञान और इंजीनियरिंग का खासा अनुभव है। वह पिछले चालीस वर्षों से इसरो में पेलोड और एप्लिकेशन डोमेन में काम करते रहे हैें। उन्हें पृथ्वी की कक्षा में कम ऊंचाई पर स्थित उपग्रहों के लिए इलेक्ट्रो आप्टिकल इमेजिंग सेंसरों के डिजाइन और विकास का अच्छा अनुभव है। मार्स आर्बिटर में लगे रंगीन कैमरे का डिजाइन भी इन्होंने ने ही तैयार किया है। मंगल यान को मंगल की कक्षा में सफलापूर्वक प्रवेश कराने की पूरी योजना की रूप रेखा तैयार करने में भी कुमार का बड़ा योगदान रहा है।
 
बेंगलूरू विश्वविद्यालय से वर्ष 1973 में भौतिकी में आर्नस की डिग्री हासिल करने वाले कुमार ने वर्ष 1975 में बेंगलूरू के राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। इसी वर्ष वह इसरों से जुड़े और मार्च 2012 में संस्थान के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के सहायक निदेशक बना दिए गए। तब से लेकर अबतक वह इसरों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैें। कुमार को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्र्योे के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका हैे। वह कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में इसरो का प्रतिनिधित्व कर चुके हेैें।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News