मनमोहन ने गिनाई पंजाबी भाईचारे की उपलब्धियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2015 - 07:45 AM (IST)

नई दिल्ली : दुनिया में पंजाबी भाईचारे की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि इस भाईचारे में दुनिया भर में लोग विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसा हासिल कर रहे हैं। 

ग्लोबल पंजाबी सोसायटी द्वारा आयोजित पुरस्कार समागम में मनमोहन सिंह ने कहा कि पंजाबी भाईचारे ने विज्ञान व टैक्नोलॉजी, संगीत, कला, संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में उद्यमियों के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। यही आगे बढऩे का तरीका है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News