दहेज के लिए प्रताडि़त की जाती थी ''पूजा''

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2015 - 01:14 PM (IST)

नई दिल्ली : यमुनापार के गांधी नगर इलाके में पत्नी की हत्या कर पति द्वारा खुदकुशी मामले में मृतका के परिजनों ने पति के परिजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि उकसाने के चलते उनके दामाद ने उनकी बेटी की हत्या कर डाली। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया।  

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को नीरज वाजपेयी नामक युवक ने अपनी पत्नी पूजा की कैंची गोदकर हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया था। पूजा की हत्या के बारे में पता लगने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस को दो सुसाइड नोट बरामद हुए थे।

जिनमें से एक दीवार पर लिखा था। सुसाइड नोट में नीरज अपनी पत्नी की हत्या करने के बारे में और उसके बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के बारे में लिखा था। 

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद अगली सुबह  शनिवार को गांधी नगर इलाके में ही रेलवे ट्रैक पर नीरज की लाश बरामद हुई।

इस वारदात के बाद पूजा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि पूजा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और नीरज के परिजनों ने उसे पूजा की हत्या के लिए उकसाया होगा।

पूजा के परिजनों का आरोप है कि नीरज काफी समय से बेरोजगार था जिस कारण वह उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था।

इस बाबत उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत भी दी थी। नीरज और पूजा की शादी वर्ष 2006 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच कलह रहने लगा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News