Holi 2022: जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने गुलाल लगाकर नाचते हुए खेली होली...देखें वीडियो

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 02:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में आज होली की धूम है। लोग एक-दूसरे को रंग लगा और मीठा खिलाकर प्रेम का रंगोत्सव मना रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर तमाम नेता अपने-अपने आवास पर होली का उत्सव मना रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के बोनियार, बारामूला में भी स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों के साथ गुलाल लगाकर नाचते हुए होली खेली।

 

जवानों के होली खेलने का वीडियो खूब पंसद किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर कार्यकर्त्ताओं के साथ होली खेली। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों के साथ मिलकर होली खेली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ढोल बजाकर कार्यकर्त्ताओं के साथ होली मनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News