मार्कीट से जूते-वर्दी खरीदने को मजबूर सेना के जवान

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2016 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली:  दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना के जवानों को आधिकारिक रूप से जो वर्दी व जूते दिए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता  बहुत खराब है। जिससे सैनिकों को मजबूरी में वर्दी तथा जूते बाजार खरीदने पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ऑर्डिनैंस फैक्टरी बोर्ड (ओ.एफ.बी.) द्वारा सेना के जवानों को उपलब्ध करवाई जा रही चीजों की क्वालिटी बहुत ही खराब है। इनमें जवानों की वर्दी व जूते प्रमुख हैं। 
 
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार जूते व यूनिफॉर्म बनाने की जिम्मेदारी ओ.एफ.बी. की है और उसके सामान को लेकर काफी शिकायतें मिली हैं। एक सैनिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ओ.एफ.बी. के जूते जल्दी फट जाते हैं और इनका सोल अलग हो जाता है। सूत्रों के अनुसार ओ.एफ.बी. हर 18 माह पर यूनिफॉर्म और जूते इश्यू करता है लेकिन वे 3-4 माह ही चलते हैं। सैनिकों के पास बाजार से इन्हें खरीदने के अलावा कोई उपाय नहीं बचता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News