बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की बढ़ी फौज तो बौखलाया चीन, बोला-''ज्यादा सैनिकों से तनाव कम नहीं होगा''

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत-चीन बाॅर्डर पर भारतीयों सैनिकों की बढ़ती फौज को देखते हुए चीन को मिर्ची लगनी शुरू हो गई। जिसके एवज में उसने भड़कीला जवाब दिया।  जहां चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपने सैनिकों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर रखा है वहीं अब भारत भी वहां अपने सैनिकों को बढ़ाने लगा है जिसे देखते हुए   चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि भारत के इस कदम से सीमा पर तनाव कम करने में मदद मिलेगी। भारत ने चीन के साथ अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया है।
   
 वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने खुलासा किया कि पहले पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा पर तैनात 10 हजार सैनिकों की एक यूनिट को चीन के साथ सीमा के एक हिस्से की रक्षा के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, विवादित चीनी सीमा के लिए शुरू में नामित 9,000 सैनिकों को भेजा गया है।  यह एकीकृत बल चीन के तिब्बत क्षेत्र को भारतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से अलग करने वाली 532 किलोमीटर (330.57 मील) लंबी सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा।
 
बता दें कि बिते चार सालों से भारत और चीन के बीच संबंध नावपूर्ण रहे हैं।  5 मई, 2020 को जब उनकी साझा सीमा पर विभिन्न स्थानों पर टकराव और झड़पें हुई थीं उशके बादसे रिश्तों में तनाव बढ़ गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News