बेटे की मौत का दुख मनाने घर आए आर्मी जवान की आतंकियों ने की हत्या

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:15 PM (IST)

श्रीनगर: कुलागाम में टैरिटोरियल आर्मी के जवान की आतंकियों ने हत्या कर दी। जवान की पहचान मुख्तार अहमद के रूप में की गई है। मुख्तार अपने घर पर बेटे की मौत का शोक मनाने आया था कि तभी कुछ संदिग्ध आतंकियों ने उसे गोली मार दी। जवान कुलगाम के शुरत का रहने वाला था।


जानकारी के अनुसार मुख्तार उर्फ मुख्तार गोला एक इख्वानी था और उसने हाल ही में सेना की 162 टेरिटोरियल यूनिट में भर्ती ली थी। इससे पहले भी आतंकी कई सुरक्षाबलों को निशाना बना चुके हैं। आतंकियों ने कश्मीरी लोगों को पुलिस की नौकरी छोडऩे की चेतावनी भी दे रखी है। हाल ही में रियाज नायकू के कहने पर आतंकियों ने कश्मीर में एक साथ 12 लोगों को बंधी बना लिया था जोकि पुलिस में या पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार थे। हांलाकि बाद में लोगों को सुरक्षित छोड़ दिया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News