पश्चिमी सेना के कमांडर ने खड़गा कोर की सैन्य अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 03:44 PM (IST)

जम्मू : भारतीय थल सेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने अंबाला में खड़गा कोर का दौरा किया और बल की सैन्य अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कोर बेस में खड़गा कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एस एस महल ने लेफ्टिनेंट जनरल सिंह का स्वागत किया। प्रवक्ता ने बताया कि कमांडर को बल की सैन्य अभियान संबंधी और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी थी। लेफ्टिनेंटर जनरल सिंह ने इस दौरान कोर के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके पेशेवराना तरीकों के उच्च मानकों पर संतोष व्यक्त किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News