मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह मेघवाल होंगे कानून मंत्री

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मोदी की केंद्र सरकार में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ। केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। पहले किरेन रिजिजू कानून मंत्री थे। खबर है कि किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

 राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन: आबंटन किया है।

PunjabKesari

इसके मुताबिक, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि पिछले काफी समय से किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका पर कई बयान दिए थे जिसके लेकर सरकार और जूडिशर के बीच टकराव की खबरें थीं। हालांकि हाल ही के दिनों में किरेन रिजिजू ने सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी तरह के टकराव से इनकार करते हुए कहा था कि लोकतंत्र में मतभेद अपरिहार्य हैं, लेकिन उन्हें टकराव नहीं समझा जाना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News