Apple का अगला बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro जेब पर डालेगा भारी असर, कीमत में हो सकती है 26000 तक की बढ़ोत्तरी

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:49 PM (IST)

गैजेट डेस्क : सितंबर में Apple अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार Pro मॉडल्स की कीमत मौजूदा सीरीज के मुकाबले काफी अधिक हो सकती है। अनुमान है कि भारत में कीमत में करीब 26 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत का ऐलान नहीं किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह नए हार्डवेयर की बढ़ी हुई लागत है। iPhone 18 Pro सीरीज में TSMC की 2-नैनोमीटर तकनीक पर आधारित A20 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक ऊर्जा दक्षता देगा। इसके अलावा Pro मॉडल्स में अधिक RAM दिए जाने की भी चर्चा है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ सकती है।

फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा सिस्टम को भी बड़ा अपग्रेड मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा और बेहतर टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News