iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी बुकिंग, जानें कीमत और ऑफर्स
punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 02:44 PM (IST)
iPhone: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ग्राहकों को आज से प्री-ऑर्डर का मौका मिलने जा रहा है। भारत में दोनों स्मार्टफोन की बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। वहीं, इन मॉडल्स की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
आज शाम से शुरू होगी बुकिंग
कंपनी के अनुसार, भारत में आज 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग शुरू होगी। दोनों फोन 18 सितंबर से ग्राहकों को मिलने लगेंगे। ऐसे में जो ग्राहक लॉन्च के साथ ही नया iPhone खरीदना चाहते हैं, उनके लिए आज बेहतर विक्लप है।
शुरुआती कीमत
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये है। दोनों मॉडल्स में ग्राहकों को 256GB से लेकर 2TBतक के स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।
इन 4 रंगों में आएंगे फोन
iPhone 18 Pro सीरीज में 4 कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। इनमें Black, Silver, Glacier और Burgundy शामिल हैं।
प्री-ऑर्डर ऑफर
Apple ने नए iPhone मॉडल्स की खरीद पर कई तरह के ऑफर्स भी दिए हैं। ग्राहक बैंक कैशबैक, No Cost EMI और एक्सचेंज का लाभ उठा सकते हैं।
- Axis Bank, American Express और ICICI Bank कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
- iPhone 18 Pro की 6 महीने की No Cost EMI 26,316 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी।
- iPhone 18 Pro Max की No Cost EMI 28,817 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी।
- EMI विकल्प में इंस्टेंट कैशबैक भी शामिल है।
- iPhone 13 या उसके बाद के मॉडल को एक्सचेंज करने पर 21,000 रुपये से 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है।
कहां से करें iPhone की बुकिंग
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple के ऑनलाइन स्टोर और Apple Store ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा प्रमुख रिटेल और ई-कॉमर्स पार्टनर्स के जरिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राहक Amazon, Flipkart, Lotus Electronics और Vijay Sales के जरिए भी फोन बुक कर सकेंगे। ऑफलाइन खरीदारी करने वाले लोग Apple Store और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर जाकर उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।
कैसे करें iPhone 18 Pro का प्री-ऑर्डर
प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए ग्राहकों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- Apple के ऑनलाइन स्टोर या पसंदीदा रिटेलर की वेबसाइट पर जाएं।
- iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max का विकल्प चुनें।
- पसंद का कलर और स्टोरेज वेरिएंट सिलेक्ट करें।
- बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज विकल्प की जानकारी देखें।
- डिलीवरी के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- पेमेंट पूरा करके प्री-ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करें।
