अपना आश्रम ने बिछड़े को अपनों से मिला

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 04:39 PM (IST)

मधेपुर: अपना आश्रम ने एक बिछड़े को अपनों से मिला दिया। आश्रम के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 18.9.2016 को कन्या विद्याललय प्रहलाद के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति को बेसुध हालत में आश्रम में भर्ती कराया गया था। उसने अपना नाम नन्दू  और बिहार का रहने वाला बताया था।  

आश्रम वालों ने इस संबंध में संबंधित पुलिस थाने और इंटरनेट में इसकी जानकारी दी। पुलिस की मदद से 23.1.2017 को नन्दू के भाई से बात की गई। जानकारी पाकर नन्दू के बड़े भाई रमेश आश्रम पहुंचे और नन्दू को सहीं सलामत पाकर खुश हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News