Pitbull Dog के आतंक का एक और वीडियो वायरल, जबड़े से दबाकर मार डाली गाय(Video)
punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 04:50 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पिटबुल के आतंक का एक और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस कुत्ते ने गाय को अपने जबड़े से दबाकर मार डाला। दरअसल ये घटना कहां कि है अभी तक साफ नहीं हो पाया है लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद ये सवाल एक बार फिर खड़ा हो रहा है कि क्या इस कुत्ते के पालना सुरक्षित है।
इससे पहले दिल्ली और पंजाब की घटना तो आपको याद ही होगी, जब पंजाब में पिटबुल ने अपने मालिक को ही बहुत बुरी तरह से नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं दिल्ली के उत्तम नगर में पिटबुल ने कई लोगों को काट लिया था।
पिटबुल को रखना कितना सुरक्षित
- पिटबुल बेहद आक्रामक और सिरफिरे किस्म की प्रजातियों में से एक है।
- ताकतवर जबड़ों वाला पिटबुल अपने इलाके के लेकर बहुत ही गुस्सैल होता है।
- गुस्सा आने पर मालिक भी इसे काबू नहीं कर पाता है।
- इस नस्ल के कुत्तों को जर्मनी, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, रोमानिया, कनाडा, इटली और फ्रांस में बैन किया गया है।
