DA Hike Update: इस दीवाली सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में हो सकती है 3% से 4% की बढ़ोतरी
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 05:01 PM (IST)
DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस दिवाली पर सरकार द्वारा बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया था। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों द्वारा अगली किस्त का इंतजार किया जा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार 3% से 4% DA में बढ़ोतरी हो सतकती है। इसका ऐलान दीवाली के आस- पास किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- हमारी बेटियों को आसानी से Manipulate किया जा सकता है, ऐसा क्यों? 15 साल की लड़की के माफी वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत
दीवाली में लागू हो सकता है बढ़ा हुआ DA
जनवरी में लागू हुए महंगाई भत्ते से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनभोगियों सहित 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ हुआ था। इससे जुड़ी दूसरी का सरकार द्वारा कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। बीते कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि सरकार ने त्योहारी सीजन में DA बढ़ोतरी का फैसला लिया है। DA बढ़ने से आपकी सैलरी के साथ- साथ डियरनेस रिलीफ (DR) भी बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें- तहसीन पूनावाला का बड़ा दावा- E20 प्रोटेस्ट से पहले किया गया हाउस अरेस्ट, नितिन गडकरी पर साधा निशाना
DA बढ़ोतरी से कर्मचारियों को होंगे ये फायदे
कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में तुरंत इजाफा होगा। इसके अलावा उनके DR में भी बढ़ोतरी होगी।
