कंगना के महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को लेकर दिए बयान पर नया घमासान शुरू,  नेताजी की बेटी ने जताई नारजगी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली:   अभिनेत्री कंगना रनौत के महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को लेकर दिए बयान को लेकर नेताजी की बेटी अनिता बोस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

दरअसल, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू नेताजी को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार होने के कंगना रनौत के इस दावे पर ने अनिता बोस ने कहा है कि गांधीजी ने नेताजी सहित बहुत से लोगों को प्रेरित किया।

 अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

इसके साथ ही अभिनेत्री ने गांधीजी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि किसी के सामने दूसरा गाल आगे करने से भीख मिलती है, आजादी नहीं।

सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे 
 इस पर अनिता बोस ने कहा कि उनके पिता और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे क्योंकि गांधीजी को लगता था कि वह नेताजी को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ मेरे पिताजी गांधी के बड़े प्रशंसक थे।

ताजी और गांधी महान नायक थे
उन्होंने कहा कि नेताजी और गांधी महान नायक थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। एक के बिना दूसरा नहीं हो सकता था। यह एक गठजोड़ था। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने लंबे समय तक यह दावा करने की कोशिश की कि केवल एक अहिंसक नीति ही भारत की स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार थी। हम सभी जानते हैं कि नेताजी और आईएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) की कार्रवाइयों ने भी भारत की आजादी में योगदान दिया।

वहीं, दूसरी ओर यह दावा करना बेमानी होगा कि केवल नेताजी और आईएनए ने ही भारत को स्वतंत्रता दिलाई। गांधी ने नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News