आंध्र प्रदेश: गांजे की तस्करी पर पुलिस का ‘ऑपरेशन परिवर्तन’, आज जलाया जाएगा 16,000 Kg गांजा

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 09:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश पुलिस ने गांजा की खेती और तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन परिवर्तन शुरू किया है। ऑपरेशन परिवर्तन के तहत पुलिस ने राज्य भर में विभिन्न जिलों में अवैध तरीके से तस्करी की जा रही भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया।

PunjabKesari

ऑपरेशन परिवर्तन के तहत इस साल जब्त की गई गांजे की फसल को अलग-अलग क्षेत्रों में नष्ट किया जा रहा है। पहले दिन 23 दिसंबर को एलुरु क्षेत्र में विभिन्न जिलों में 465 मामलों में जो गांजा जब्त किया गया था उसे नष्ट किया गया है, इस दौरान 64,832 किलो गांजा को इकठ्ठा करके जलाया गया।

 

दूसरे दिन 24 दिसंबर को विशाखापत्तनम क्षेत्र में विभिन्न जिलों में जब्त की गई 1,93,384 किलो गांजा और 133 किलो हैश आयल जिसकी कीमत करीब 240 करोड़ बताए जा रही है, को इकट्ठा करके जलाया। इसके बाद 25 दिसंबर को 14,000 हजार किलो गांजा जलाया गया। खबर है कि पुलिस अब सोमवार (26 दिसंबर) को भी यह अभियान जारी रहेगा। यहां पुलिस 26 दिसंबर को 16,000 किलो गांजा जला कर नष्ट किया जाएगा। इसी दिन गुंटूर क्षेत्र के कई जिलों जब्त की गई 10,123 किलो गांजा  जलाया गया।

 

पिछले साल भी भारी मात्रा में गांजा नष्ट किया गया था। ओडिशा की सीमा से लगे विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी जिले के वन क्षेत्रों में सैंकड़ों एकड़ जमीन पर गांजा की खेती होती है और इसे नष्ट किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस साल 2022 राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में 2,45,000 किलो गांजा जब्त किया है, जिसमें ज्यादातर ओडिशा से तस्करी की जा रही थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News