आंध्र प्रदेश- विजयवाड़ा में कनक दुर्गा माता मंदिर में भूस्खलन, मलबे में कई लोग दबे

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में स्थित कनक दुर्गा माता मंदिर में भूस्खलन से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मंदिर के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 70 करोड़ रुपए की घोषणा की। बता दें बुधवार को मंदिर में भूस्खलन हुआ था जिसके बाद राहत और बचाव कर्मियों ने मलबे में फंसे करीब पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इनमेंसे दो बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें तुंरत अस्पताल पहुंचाया गया।

 

कनक दुर्गा माता का मंदिर विजयवाड़ा के इंद्रकीलाद्रि पर्वत पर स्थित है। मंदिर के पास इंद्रकीलाद्रि पर्वत की चट्टान टूटकर नीचे गिर गई थी। यह चट्टान मंदिर की शेड के ऊपर गिरी तब मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी थी। वहीं इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इन दिनों मंदिर में नवरात्रि का उत्सव चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Related News