सास से लड़ाई रोकने के लिए गर्वनर आनंदी बेन ने लड़कियों को दिए खास टिप्स

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 02:27 PM (IST)

भोपालः मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लड़कियों को अजीबोगरीब नसीहत देकर चर्चा में आ गई हैं। राजगढ़ के कस्तूरबा बालिका छात्रावास में छात्राओं सास से झगड़ा न करने की अनोखी सीख दी। आनंदी बेन ने कहा कि बेटियों का पढ़ाई के साथ-साथ रसोई के काम में भी सक्षम होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बड़े होकर ससुराल जाना होता है और अगर खाना बनाना नहीं आता तो सास से लड़ाई होती है।

इतना ही नहीं उन्होंने लड़कियों को हिदायत देते हुए कहा कि बालिकाओं को बाल छोटे नहीं रखने चाहिएं क्योंकि यह महिलाओं की शान होते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को दाल बनाना, सब्जी काटना, आटा गूंधना आना चाहिए और अगर आप यह सब नहीं कर सकती तों ससुराल में आए दिन झगड़े होंगे। आनंदी बेन ने कहा कि छात्राओं को ग्रुप बनाकर हॉस्टल में भी कभी-कभी खाना बनाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News