दो दिवसीय दौरे पर अंडमान-निकोबार पहुंचे अमित शाह

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 12:57 AM (IST)

पोर्ट ब्लेयरः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। इस दौरे के दौरान वह विभिन्न विकास गतिविधियों का जायजा लेने के अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

अधिकारियों ने बताया कि शाह सोमवार को यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और नेताजी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह वही स्थान है जहां पर 30 दिसंबर 1943 को नेताजी ने तिरंगा फहराया था। उस समय इस मैदान को जिमखाना मैदान के नाम से जाना जाता था। शाह के सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है। 

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। वह द्वीपसमूह पर विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News