छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 03:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चुनावों को लेकर राजनीति में चारों ओर उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सभी पार्टियां जीतने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुटी हुई हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। वह छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आज रायपुर पहुंच गए हैं, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। 
PunjabKesari
शाह शुक्रवार को विशेष विमान से रायपुर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्य सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सिंधी समाज के धर्मस्थल शदाणी दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु संत युधिष्ठिरलाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।
 PunjabKesari
भाजपा अध्यक्ष राज्य में 800 विशेष कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इनमें कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम/मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, जिला संगठन प्रभारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, प्रदेश मोर्चा के महामंत्री, महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष/नगरपालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। इस दौरान, शाह विधानसभा सीट को लेकर उम्मीदवारों का फीडबैक भी लेंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में छत्तीसगढ़ के कई कद्दावर नेताओं का भविष्य तय होगा। 
PunjabKesari

बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के कुछ महीने पहले अमित शाह का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस महीने में वह दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर गए हैं। इससे पहले वे पांच सितंबर को रमन सरकार के अटल विकास यात्रा की शुरुआत के मौके पर राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Related News