उत्पाद शुल्क में कटौती केंद्र सरकार के जन-केंद्रित शासन को दर्शाती है: अमित शाह

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 02:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ने के बीच ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाने का केंद्र सरकार का फैसला उसके जन केंद्रित शासन और संवेदनशीलता से प्रेरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को रेखांकित करता है। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाने का (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का फैसला नागरिकों के लिए बहुत राहत की बात है जिसकी उन्हें इस समय बहुत आवश्यकता है।''

PunjabKesari

उन्होंने लिखा, ''कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं, ऐसे में उत्पाद शुल्क घटाने का मोदी सरकार का फैसला उसके जन केंद्रित शासन और संवेदनशीलता से प्रेरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को रेखांकित करता है। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।''

PunjabKesari

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है जबकि डीजल पर यह शुल्क पहले के 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि शुल्क में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 88 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की आवश्यकता का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News