भरत सिंह सोलंकी की जगह अमित चावड़ा बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 06:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए मंगलवार को गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। अमित चावड़ा को गुजरात कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह भरत सोलंकी की जगह लेंगे।

अकलाव सीट से विधायक हैं चावड़ा
अमित चावड़ा भरत सोलंकी के चचेरे भाई हैं औरर पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के भतीजे हैं। वह अकलाव विधानसभा सीट से विधायक हैं। 41 वर्षीय चावड़ा ने दिसंबर 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी हंसाकुवर्बा जनकसिंह राज को हराया था। चावड़ा के दादा ईश्वरभाई चावड़ा आनंद लोकसभा से कई बार सांसद रह चुके हैं। वहीं जिले के संगठन को मजबूत करने का काम भी किया था।

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए कांग्रेस के 84वें अधिवेशन के बाद भरत सिहं सोलंकी ने गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। खबरों के अनुसार सोलंकी गुजरात से राज्यसभा का प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह बताया था।

शंकर सिंह बाघेला के बाद बने थे प्रदेश अध्यक्ष 
सोलंकी गुजरात में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं में शुमार हैं। उन्हें शंकर सिंह बाघेला के इस्तीफे के गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के बेटे हैं, यूपीए सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News