अमेरिकी लड़की को PUBG पर हुई दोस्ती, लड़के से मिलने आई इटावा, रोडवेज बस में बैठी तो ये हुआ

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 07:06 PM (IST)

नई दिल्ली : PUBG खेलने के दौरान हुई दोस्ती तो अमेरिकी लड़की ने यह तय किया कि वह भारत जाएगी और अपने दोस्त से मिलेगी। आपको बता दें कि एक अमेरिकी लड़की रोडवेज की बस में इटावा से दिल्ली जा रही थी। विदेशी लड़की को बस में देख लोग हैरान थे। किसी ने पुलिस को यह खबर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि वह अमेरिका से भारत अपने दोस्त के पास मिलने आई थी। यह बात सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। पुछताछ के बाद पुलिस ने लड़की को महिला पुलिस के साथ दिल्ली भेज दिया।

PunjabKesari

लड़की टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह इटावा आ गई। दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली ब्रुकलिन कार्नले नाम की लड़की PUBG खेलने की शौकीन थी। PUBG खेलने के दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के रहने वाले युवी वांगो नाम के युवक से हुई। युवी वांगो बेंगलुरु में जॉब करता है। अमेरिकन लड़की ब्रुकलिन टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई और 3 माह तक चंडीगढ़ में युवी बांगो के फ्लैट में रही। इसी दौरान जब वह भारत में थी तो उसने फिर से PUBG खेलना शुरु कर दिया।

इस बार लड़की की मुलाकात इटावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हिमांशु नाम के लड़के से फरिदाबाद में हुई। इसके बाद वह इटावा आ गई। यहां वह हिमांशु के साथ कई दिनों तक रहने के बाद वापस लौट रही थी। इस बीच शिकोहाबाद में एक यात्री को अमेरिकन लड़की और भारतीय लड़के के बीच बातचीत को लेकर कुछ शक हुआ तो तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।

PunjabKesari

लड़की हिंदी बिल्कुल भी नहीं जानती...
वहीं शिकोहाबाद थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि शिकोहाबाद में बस को रुकवाय गया, जहां से दोनो को बस से उतारकर पुछताछ के लिए शिकोहाबाद थाने ले जाया गया। लड़की से पुछताछ के दौरान यह पता चला कि PUBG खेलने के दौरान उसे कई भारतीयों से दोस्ती हो गई। जिसके बाद उसने भारत आने का फैसला किया और टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई।

लड़की से बात करने के दौरान यह पता चला कि वह हिंदी बिल्कुल भी नहीं जानती थी। वहीं हिमांशु की अंग्रेजी भी कमजोर थी। इसलिए दोनों ने गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से आपस में बातचीत करते थे। दोनो से पुछताछ के बाद लड़की को महिला पुलिस के साथ दिल्ली भेज दिया गया और हिमांशु को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News