Amazon Great Summer Sale: रात 12 बजे से धमाकेदार शुरुआत, स्मार्टफोन से लेकर AC तक भारी छूट

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:11 PM (IST)

Amazon Great Summer Sale: Online Shopping करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amazon अपनी साल की बड़ी मिड-ईयर सेल Great Summer Sale आज रात 12 बजे से शुरू करने जा रहा है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं। कंपनी का उद्देश्य है कि महंगे गैजेट्स और प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बजट में लाया जा सके।
 
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज से एकस्ट्रा सेविंग
इस सेल में सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स का भी फायदा मिलेगा।

कई प्रोडक्ट्स पर तुरंत छूट (instant discount)
आसान EMI विकल्प
पुराने फोन या डिवाइस एक्सचेंज करके अतिरिक्त बचत
इससे ग्राहकों की खरीदारी और भी सस्ती और आसान हो जाएगी।

मोबाइल और एक्सेसरीज पर बड़ा ऑफर
मोबाइल और उनकी एक्सेसरीज पर करीब 40% तक की छूट दी जा रही है।
इस दौरान प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज स्मार्टफोन तक कम कीमत में मिल सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक डिस्काउंट
इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज कैटेगरी में सबसे ज्यादा ऑफर देखने को मिलेगा, जहां 80% तक की छूट दी जा रही है। इसमें कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट शामिल हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी कटौती
सबसे खास ऑफर में Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra शामिल है, जिसे लगभग ₹94,999 में खरीदा जा सकेगा। इसकी लॉन्च कीमत करीब ₹1.30 लाख थी, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा।

होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स भी सस्ते
इस सेल में सिर्फ गैजेट्स ही नहीं, बल्कि किचन, टॉय और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर भी 80% तक की छूट मिल रही है।

लैपटॉप और स्मार्ट डिवाइस ऑफर
लैपटॉप पर करीब 35% तक छूट
स्मार्टवॉच पर 60% तक डिस्काउंट
टैबलेट्स पर 40% तक ऑफ

होम अप्लायंसेज पर बंपर ऑफर
टीवी, फ्रिज, AC और वॉशिंग मशीन जैसे बड़े अप्लायंसेज पर भी भारी छूट दी जा रही है। इन पर ग्राहकों को 65% तक डिस्काउंट मिल सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News