भारी बारिश के बाद बालटाल मार्ग से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 12:54 PM (IST)

श्रीनगर: सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश के बाद एहतियात के तौर पर बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। बारिश के बाद मार्ग पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा होने के बाद यह निर्णय लिया गया। हांलाकि पहलगाम मार्ग से यात्रा जारी है। वहीं हैलीकाप्टर सेवा को भी रोक दिया गया है।


जम्मू कश्मीर में मौसम विभाग ने 23 से लेकर 27 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण इस बार अमरनाथ यात्रा बार-बार रोकी गई है। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News