अमरनाथ यात्रा: बालटाल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जोरों पर

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 01:53 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम जोरों पर है। अभी तक 90 प्रतिशत काम को पूरा किया जा चुका है और बाकी के मार्ग पर काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।


अधिकारियों के अनुसार 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर काम तेजी से किया जा रहा है। बालटाल मार्ग अमरनाथ यात्रा का सबसे छोटा रास्ता है। यह गांदरबल जिले में है। मार्ग पर एक दो जगह को छोड़कर सारे रास्ते से बर्फ को हटाने के काम को पूरा किया जा चुका है।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार यात्रा को सुगम करने के लिए 6 लकड़ी के पुलों को स्टील के पुलों से बदला गया है। वहीं बालटाल से गुफा तक तीन हैलीपेड भी बनाए गए हैं।


संगम से पंचतरणी ततक बर्फ को हटाने का काम जारी है। सह काम सप्ताह भर में पूरा हो जाएगा। वहीं बालटाल से दोमेल तक के काम को पूरा किया जा चुका है।
इसी दौरान लंगर वाले भी आधार शिविरों में कैंप लगाने के लिए दौरे कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News