दो दिन स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 02:14 PM (IST)

जम्मू: अनुच्छेद 35ए की सुनवाई के विरोध में उपजे हालातों के मद्देनजर दो दिन तक स्ािगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। 454 यात्रियों का एक छोटा जत्था मंगलवार सुबह भगवती नगर जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों को 11 गाडिय़ों में भारी सुरक्षा के साथ रवाना किया गया।


इस जत्थे में बालटाल और पहलगाम दोनों जगहों के लिए यात्रियों को रवाना किया गया। 28 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अभी तक 2.70 लाख श्रद्धालु बाबा भोले के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 26 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News