अमरनाथ यात्रा: यात्रियों के लिए ढाल बने ITBP के जवान, ऐसे बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 04:37 PM (IST)

श्रीनगरः अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए भारतीय सुरक्षा बल ढाल बन सामने खड़े हैं और हर समस्या से उनकी रक्षा के साथ ही हर संभव मदद भी कर रहे हैं। 45 दिन चलने वाली इस यात्रा में सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा में रात-दिन डटे हुए हैं। जवानों के साहत और उनकी ड्यूटी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उनके लिए स्वतं ही मन में गर्व भर जाता है। वहीं आईटीबीपी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह यात्रियों पर किसी तरह की आंच नहीं आने दे रहे हैं।
 

दरअसल यात्रा के दौरान पहाड़ियों में भूस्खलन हो गया जिससे पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े तेजी से रास्ते की तरफ गिरने लगे। ऐसे में एक पल भी गवाएं आईटीबीपी के जवानों ने पत्थर को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना ली और यात्रियों को सुरक्षित चलते रहने को कहा। अपनी जान की परवाह किए बिना जवान यात्रियों के लिए ढाल बन गए। वीडियो देखकर हर कोई जवानों को सलाम कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पत्थर तेजी से नीचे गिर रहे हैं और आईटीबीपी जवान वहां डटे हुए हैं ताकि किसी यात्री को हल्की-सी भी चोट न आए। यह जवानों की ही मुस्तैदी है कि किसी को एक खरोंच तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर आईटीबीपी के जवानों इस बहादुरी की काफी तारीफ हो रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News