दिल्ली में एक होंगे तीनों नगर निगम, मोदी कैबिनेट की बैठक में फैसला...प्रस्ताव को मंजूरी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के तीनों नगर निगम अब एक होंगे इनको मर्जर करने का फैसला हुआ है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट की मीटिंग में मंगलवार को दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने की मंजूरी दे दी गई है। साल 2012 में नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांट दिया गया था। इसे तीन निगमों दक्षिण एमसीडी, उत्तर नगर निगम और पूर्वी नगर निगम में बांट दिया गया था।

 

इन तीनों को अलग करने पर तब तर्क दिया गया था कि ऐसा करने से नगर निगम के कामकाज में सुधार लाया जा सकेगा और ये प्रभावी तरीके से जनता को सेवाएं दे सकेंगे। हालांकि तीनों को अलग करने पर भी कामकाज में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। तीनों को अलग करने पर निगम वित्तीय संकट में इतना फंस गया कि कर्मचारियों को वेतन तक देना मुश्किल हो गया था। सैलरी नहीं मिलने पर निगम कर्मचारी हड़ताल पर भी चले गए थे। 

 

तब सत्ता में थी कांग्रेस सरकार
2011 से 2012 के बीच नए स्‍थानीय निकाय बनाने पर मंथन चला। उस समय दिल्‍ली में शीला दीक्षित की सरकार और केंद्र में भी कांग्रेस नीत यूपीए सत्‍ता में थी। MCD का बंटवारा दिसंबर 2011 में विधानसभा से पारित दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम के तहत किया गया। तीन भागों में बांटने के बाद काफी परेशानियां शुरू हुईं। राजस्‍व का बंटवारा ठीक से नहीं होने की वजह से नॉर्थ और ईस्‍ट MCD वित्‍तीय संकट में फंस गए। पिछले छह सालों में इन दोनों निगमों में कई बार हड़ताल हुई।

 

कोरोना के कारण तो SDMC की हालत और भी खराब हो गई। पिछले दो साल में, नॉर्थ और ईस्‍ट MCD में सैलरी चार से छह महीने की देरी से जा रही है। बता दें कि दिल्ली में 18 मई से पहले नगर निगम का चुनाव होना है। ऐसे में अब केंद्र जल्द ही इस प्रस्ताव को संसद के जरिए मंजूरी दिलावाना चाहेगा। ताकि जल्द से जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान हो पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News