School Closed : यूपी के इस जिले में कल सभी स्कूल बंद, आदेश जारी

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:49 PM (IST)

यूपी डेस्क :  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है। 

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के आदेश पर कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। इस आदेश के दायरे में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोडर् से संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए 18 अगस्त को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News